भारत एक संक्षिप्त परिचय :-
भारत एक बहुत बड़ा देश है इसकी आबादी 130 करोड़ से भी ज्यादा है । भारत में ज्यादातर गरीब लोग रहते हैं ।भारतीय अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है । भारत की कृषि अभी उन्नतशील है । भारत निरंतर विकास कर रहा है। भारत में गरीबी का स्तर ज्यादा है , इसलिए भारत में मजदूर वर्ग आसानी से मिल जाता है । कृषक वर्ग जो खेती पर निर्भर होता है, वह खाद्यान्न प्रदान करता है ।भारत एक संपन्न राष्ट्र होने की ओर अग्रसर है । भारत में विविध धर्मों के लोग रहते हैं । सभी धर्मों के लोग आपस में मिल जुल कर रहते हैं । सभी धार्मिक लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए संपूर्ण देश को एकता के सूत्र में पिरोए हुए हैं । भारत एशिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। आबादी के हिसाब से दूसरे नंबर पर है । चीन के बाद भारत की आबादी सबसे ज्यादा है । भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है तथा भारत के पड़ोस में चीन,पाकिस्तान,श्रीलंका, म्यानमार , भूटान,नेपाल आदि देश है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubt please let me know.